मप्र / एयरपोर्ट पर दृश्यता सिर्फ 300 मीटर, दो फ्लाइट डायवर्ट, दिल्ली-मुंबई की 4 फ्लाइट भी लेट गईं






भोपाल . रविवार सुबह 6 से सुबह 8 तक राजाभोज एयरपोर्ट पर दृश्यता 300 मीटर ही रह गई थी। सुबह हज यात्रियों की एक फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट के ऊपर मंडराती रही। कम विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ने फ्लाइट को डायवर्ट कर नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया। हालांकि बाद में उसे दोबारा भोपाल लाया गया। मुंबई से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी विजिबिलिटी कम होने कारण रन वे पर नहीं उतर सकी। इसे इंदौर डायवर्ट करना पड़ा।


सुबह 6 से 8 बजे तक विजिबिलिटी रही कम .... इसलिए ये फ्लाइट देरी से गईं


भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट
फ्लाइट     टेक ऑफ का समय     इस समय पर जा सकीं     देरी   
एयर इंडिया     सुबह 8 बजे     सुबह 9.25 बजे     1.21 घंटा  
इंडीगो     सुबह 8.30 बजे     सुबह 9.50 बजे     3.29 घंटा
 


भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट
एयर इंडिया    सुबह 8.05 बजे     सुबह 9.30 बजे     1.24 घंटा  
इंडिगो     सुबह 8.50 बजे     सुबह 10.22 बजे     2.28 घंटा


 सुबह दृश्यता करीब 300 मीटर रह गई थी। ऐसे में सुबह आने वाली हज की फ्लाइट समेत 2 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। यह स्थिति सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक रही। हालांकि इसके बाद सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य हो गए।  
अनिल विक्रम, डायरेक्टर, भोपाल एयरपोर्ट