मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहा

 


 


मोदी सरकार का मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार-मुमताज खान



रायसेन। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान ने बताया कि मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि/अतिवर्षा से फसलों को हुआ नुकसान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर हुआ जनधन का नुकसान होने पर केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ सौतेला व्यवहर करते हुए अब तक राहत राशि आवंटित ना किए जाने को लेकर 4 नवम्बर 2019 को समय 11 बजे जिला मुख्यालय के स्थानीय महामाया चौक पर  धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं देश के महामाहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर रायसेन को दिया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री हर्ष यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी, बरेली विधायक देवेन्द्र पटेल गडरवास, पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल, भगवान सिंह राजपूत शामिल होंगे। जिला मीडिया प्रभारी सैयद जावेद अहमद ने सभी जिला पदाधिकारी,ब्लाक अध्यक्ष,ब्लाक पदाधिकारी,मण्डलम अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी,महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस,एनएसयूआई एवं समस्त कांग्रेस समर्पित जनप्रतिनिधियों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।