<no title>आईएएस मिशा सिंह को रायसेन का एसडीएम बनाया गया

 


 


आईएएस मिशा सिंह को रायसेन का एसडीएम बनाया गया


 


रायसेन- जिला मुख्यालय पर आईएएस मिशा सिंह को रायसेन का एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे रायसेन कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर हुए नियुक्त किया गया है। रायसेन एसडीएम आफिस में पहली बार आईएएस को एसडीएम बनाया गया है।
प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने पूर्व के कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पूर्व में आवंटित कार्य के साथ-साथ शाखाओं का प्रभार भी सौंपा है। कलेक्टर श्री भार्गव द्वारा जारी आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर श्री संजय उपाध्याय को व्यवहारवाद शाखा, जनसुनवाई, आरएम शाखा, सूचना का अधिकार, आवक/जावक शाखा एवं जनगणना शाखा का प्रभार सौंपा गया है। 
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान को उप जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन के दायित्व के साथ-साथ भारत निर्वाचन शाखा, स्थानीय निर्वाचन शाखा, एसडब्ल्यू शाखा, भू-अभिलेख/व्यप्रवर्तन/सीलिंग/ पुनर्वास/निष्कांत सम्पत्ति, नजूल शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा/आध्यात्म, भू-अर्जन शाखा, अभिलेखागार राजस्व, अभिलेखागार सामान्य एवं नाजिर शाखा का दायित्व सौंपा गया है। 


लिंक ऑफीसर


कलेक्टर श्री भार्गव द्वारा राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के लिंक ऑफीसर भी बनाए गए हैं। जारी आदेश के तहत सहायक कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह का लिंक ऑफीसर अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर को तथा अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री संजय उपाध्याय को बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री संजय उपाध्याय का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान को, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका मिमरोट को तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका मिमरोट का लिंक ऑफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद खान को बनाया गया है। मुख्यालय पर पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की अनुपस्थिति में उनके लिंक ऑफीसर कार्य सम्पादित करेंगे। यदि लिंक ऑफीसर भी मुख्यालय पर नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में कार्यालय में उपस्थित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा कार्य सम्पादित किया जाएगा। मुख्यालय पर सभी प्रभारी अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम रायसेन श्री लक्ष्मीकांत खरे जिला कार्यालय की शाखाओं का कार्य सम्पादित करेंगे।