<no title>भारत में पंथ के आधार पर कभी भी भेदभाव नहीं किया गया-मुदित शेजवार
 

 

 

 

भारत में पंथ के आधार पर कभी भी भेदभाव नहीं किया गया-मुदित शेजवार

 

 

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मुदित शेजवार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन दिया गया ।

  भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुदित शेजवार ने कहा कि " भारत की संसद द्वारा पारित किया गया नागरिकता संशोधन कानून देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है। इसके माध्यम  से अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भारत आए प्रताड़ि़त अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में साफ कहा कि, अगर कांग्रेस पंथ के आधार पर देश के विभाजन के लिए तैयार न होती तो इस संशोधन की जरूरत ही नहीं पड़ती। भारत में पंथ के आधार पर कभी भी भेदभाव नहीं किया गया।

मोदी सरकार इस देश में सभी को सुरक्षा और सब के साथ, सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकता (संशोधन) विधेयक का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आये अल्पसंख्यक समुदायों (हिन्दू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध तथा पारसी) को भारत की नागरिकता देना है। 

    इन समुदायों में मुस्लिम समुदाय को शामिल ना किये जाने पर कई बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या परस्त सेकुलर राजनीतिक पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। भाजपा का विरोध करते-करते अब ये लोग भारत विरोध पर उतर आए हैं। ऐसे लोग अच्छी तरह समझ लें कि झूठ पाखंड की राजनीति अब नहीं चलेगी।

      मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा यह कहे जाने पर कि यह कानून मध्य प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। संवैधानिक ढांचे को एक चुनौती है । जिसे भारत का नागरिक सहन नहीं कर सकता।

         आज के  प्रदर्शन में रम्मू तोमर जिला महामंत्री, संतोष साहू मंडल अध्यक्ष, सुभाष जैन, मनोज यादव, मिट्ठू लाल धाकड़, मलखान सिंह लोधी, अरविंद पाठक, कनछेदी चक्रवर्ती उपस्थित थे ।